उरई, अगस्त 16 -- Orai News: उरई। संवाददाता रविवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र आटा में आयोजित मुख्य मंत्री आरोग्य मेला का 12:30 बजे सीएमओ डॉ हरिनंदन प्रसाद ने औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के समय समस्त स्टाफ उपस्थित मिला लेकिन ओपीडी कम होने पर सीएमओ ने गहरी नाराजगी जताई। निर्देश दिए कि आशाओं के माध्यम से मुख्य मंत्री आरोग्य मेले का प्रचार प्रसार कराकर मरीजों की संख्या बढाई जाए। चिकित्सा अधीक्षक को निर्देश दिए कि आटा का निरीक्षण करते रहें। इसके बाद सीएमओ ने 1:35 बजे प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र परासन का निरीक्षण किया। यहां समस्त दवाएं उपलब्ध पाई गई। निरीक्षण के समय तक फीवर, स्किन, खांसी, जुखाम के 26 मरीज देखे जा चुके थे। लेबर रूम का निरीक्षण किया। रजिस्टर तथा लाजिस्टिक्स रख रखाव सही नहीं मिलने पर फटकार लगाते हुए सीएमओ ने चेतावनी दी तथा चिकित्स...