उरई, अक्टूबर 16 -- Orai News: एट। संवाददाता कस्बा एट में ऑनलाइन सट्टा खिलाते हुए पुलिस ने छापा मारा। उप निरीक्षक अभिषेक परवाल ने ग्राम सेंसा थाना पूंछ जिला झांसी निवासी राघवेन्द्र रिछारिया उर्फ छोटे व दो अन्य को पकड़ा। अभियुक्तों के कब्जे से एक मोबाइल व 3520 रुपये बरामद हुए। पुलिस ने थाना एट में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...