उरई, अक्टूबर 26 -- Orai News: कालपी। संवाददाता राजस्व विभाग का ऑनलाइन खसरा इस बार भी दुरुस्त नहीं है। क्रॉप सर्वे के लिए लगाए गए निजी सर्वेयरों ने किसानों और शासन की मंशा पर पानी फेर दिया है। उन्होंने ज्यादातर सिंचित जमीनों को खाली दिखा दिया है जबकि खेतों में ज्वार और बाजरा खड़ा था। इससे किसान आक्रोशित हैं। यह भी पढ़ें- Orai News: कालपी में 7400 किसानों को तिल का मुआवजा, आटा में 105 को राहतई-क्रॉप सर्वे में खसरे की गड़बड़ी गौरतलब हो कि शासन खतौनी, नक्शा सहित राजस्व विभाग का सभी कामकाज ऑनलाइन कर चुका है और अब तो लेखपालों से खसरा बनाने का काम हटाकर यह व्यवस्था भी ऑनलाइन कर दी है। जिसके लिए विभाग द्वारा रबी, खरीफ तथा जायद के लिए ई-क्रॉप सर्वे का काम शुरू किया है। इसके लिए पंचायत सहायकों, रोजगार सेवकों के अलावा निजी सर्वेयर भी तैनात किए हैं, ...