उरई, अक्टूबर 26 -- Orai News: उरई। अपराध नियंत्रण और पीड़ितों को त्वरित न्याय दिलाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक सुरेश चंद्र रावत ने पुलिस कार्यालय में विवेचकों का अर्दली रूम आयोजित कर लंबित मामलों की समीक्षा की। एसपी ने जघन्य अपराधों में वैज्ञानिक व तकनीकी साक्ष्यों और गवाहों के बयानों को समयबद्ध संकलित कर मजबूत चार्जशीट कोर्ट में भेजने के निर्देश दिए। साइबर अपराधों की विवेचना तत्परता से निस्तारित करने और विशेष अभियान चलाकर वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी के निर्देश दिए।विशेष रूप से वर्ष 2025 और उससे पूर्व की समस्त लंबित विवेचनाओं को 15 दिवस के भीतर गुणवत्तापूर्ण ढंग से निस्तारित करने की कड़ी हिदायत दी। कार्य में लापरवाही बरतने पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी। समीक्षा के दौरान संबंधित पुलिस अधिकारी व विवेचक मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की...