उरई, अक्टूबर 29 -- Orai News: उरई। संवाददाता पुलिस अधीक्षक सुरेश चन्द्र रावत ने गुरुवार को पुलिस कार्यालय परिसर में जनसुनवाई का आयोजन किया। इस दौरान दूर-दराज से आए फरियादियों की समस्याओं और शिकायतों को गंभीरता से सुना। एसपी ने शिकायतों के त्वरित निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों और थाना प्रभारियों को प्रार्थना पत्रों का उचित, गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के कड़े निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पीड़ितों की समस्याओं का समाधान पुलिस की पहली प्राथमिकता है और इसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...