उरई, अक्टूबर 11 -- Orai News: कुठौंद। संवाददाता पुलिस अधीक्षक ने क्षेत्राधिकारी जालौन और थाना कुठौंद पुलिस बल के साथ कस्बा कुठौंद में पैदल गश्त की। सुरक्षा, शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से मुख्य मार्ग, सर्राफा बाजार और भीड़भाड़ वाले स्थानों पर गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया। इस दौरान आमजन, व्यापारी बंधुओं और दुकानदारों से संवाद कर उन्हें सुरक्षा के प्रति आश्वस्त किया गया और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना पुलिस को देने की अपील की गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...