Orai News: एसपी ने किए थाना प्रभारी स्तर के फेरबदल, कोंच कोतवाली को मिला नया प्रभारी
उरई, अगस्त 1 -- Orai News: उरई। संवाददाता पुलिस अधीक्षक विनय कुमार सिंह ने जिले में कानून व्यवस्था बेहतर करने के उद्देश्य से थाना प्रभारियों में बदलाव किया है। एसपी ने अपराध शाखा प्रभारी निगवेंद्र प्रताप सिंह को कोंच कोतवाली का नया प्रभारी नियुक्त किया है। वहीं कोंच कोतवाली के प्रभारी रहे ब्रजेश बहादुर सिंह को पुलिस लाइन भेजा गया है। पदभार ग्रहण करने के बाद निगवेंद्र सिंह ने कहा कि क्षेत्र में अपराध पर अंकुश लगाया जाएगा। अवैध गतिविधियों में लिप्त लोगों पर सख्त निगरानी रखी जाएगी और कानून व्यवस्था को हर हाल में दुरुस्त रखा जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.