उरई, अगस्त 27 -- Orai News: कालपी, संवाददाता। ईद मिलाद-उन-नबी व रक्षाबंधन त्योहारों को दृष्टिगत रखते हुए बुधवार रात को एसडीएम विनय कुमार मौर्य व पुलिस उपाधीक्षक राजेश कमल सिंह के नेतृत्व में नगर में पुलिस जवानों ने धर्म स्थलों के आसपास तथा भीड़ भाड़ वाले स्थानों तथा सड़कों में फुट मार्च करके जनता को सुरक्षा का अहसास कराया।इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था के उद्देश्य से जनता से संवाद किये।क्षेत्र में शांति तथा कानून व्यवस्था कायम रखने के उद्देश्य से एसडीएम विनय कुमार मौर्य, क्षेत्राधिकारी राजेश कमल,कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अजय वृम्ह तिवारी, एडीशनल इंस्पेक्टर अवनीश कुमार,वरिष्ठ उपनिरीक्षक उदय प्रताप सिंह, टरनंनगंज चौकी इंचार्ज सुरेश चंद्र, रामगंज चौकी इंचार्ज विशाल भड़ाना, महमूदपुरा चौकी इंचार्ज समेत पुलिस जवानों ने कालपी नगर के फुल पावर चौराहा ,ब...