उरई, सितम्बर 7 -- Orai News: माधौगढ़, संवाददाता। कस्बा माधौगढ़ में सोमवार को एसडीएम, सीओ और कोतवाल ने अंग्रेजी, देशी शराब व बियर की दुकानों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान स्टॉक रजिस्टर चेक किया गया और सेल्समैनों को मिलावट व ओवर रेटिंग न करने की सख्त चेतावनी दी गई। सोमवार को एसडीएम मनोज प्रकाश, सीओ अंबुज यादव व कोतवाल विनोद कुमार मिश्रा ने रामपुरा स्टैंड पर स्थित देशी शराब व अंग्रेजी बियर की दुकानों पर पहुंचकर निरीक्षण किया। अधिकारियों ने स्टॉक रजिस्टर, फ्रीजर में रखी बियर का टेम्परेचर और दुकान में रखी शराब की बोतलों को चेक किया कि कहीं कोई बोतल खुली तो नहीं है। इसके बाद टीम ने बाजार में स्थित अंग्रेजी, देशी व बियर की दुकानों का निरीक्षण किया और फिर चितौरा बस स्टैंड पर खुली देशी शराब की दुकान पर पहुंचकर रजिस्टर आदि की जांच की। सेल्समैनों स...