उरई, जुलाई 2 -- Orai News: उरई। संवाददाता खाद्यान्न लेने के लिए डकोर विकास खंड के मजरा सेई से सात किमी दूर सेवड़ी गांव जा रहे ग्रामीणों की समस्या को एसडीएम सदर ज्योति सिंह ने गंभीरता से लिया है। लोगों की परेशानी को दूर करने के लिए पहल कर उन्होंने जांच बैठाते हुए पूर्ति विभाग से रिपोर्ट तलब की है। अफसरों से बात कर विभिन्न बिंदुओं पर जानकारी मांगी गई है। एसडीएम ने एक सप्ताह के भीतर रिपोर्ट प्रस्तुत किए जाने के लिए निर्देशित किया है।समस्या को लेकर कई बार आवाज बुलंद की। गांव आए जनप्रतिनिधियों के सामने भी रखा गया। पर नतीजा ढाक के तीन पात जैसा रहा। ग्रामीणों ने बताया था कि इतनी दूरी है कि बहुत असुविधा होती है। नेटवर्क की समस्या पर यह बहुत खलता है। इससे समय की बर्बादी के साथ अतिरिक्त खर्च हो जाता है। कई सालों से परेशान हो रहे ग्रामीणों की समस्या ...