उरई, नवम्बर 5 -- Orai News: जालौन। तहसील क्षेत्र के ग्राम जगनेवा में सरकारी खाद की दुकान का एसडीएम राकेश कुमार सोनी ने निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने समिति में खाद की उपलब्धता, स्टॉक रजिस्टर और वितरण व्यवस्था की बारीकी से जांच की। एसडीएम के निरीक्षण में समिति में 100 मीट्रिक टन खाद उपलब्ध पाई गई। एसडीएम ने मौके पर मौजूद किसानों से मुलाकात कर उनसे सीधे संवाद किया और खाद मिलने की स्थिति के बारे में जानकारी ली। एसडीएम को किसानों ने बताया कि उन्हें समिति से खाद मिल रही है। इस पर एसडीएम ने संबंधित कर्मचारियों को निर्देश दिए कि वितरण व्यवस्था को पूरी तरह व्यवस्थित रखा जाए और किसी भी किसान को खाद के लिए परेशान न होना पड़े। उन्होंने कहा कि खाद वितरण में पूरी पारदर्शिता रखी जाए और शासन के निर्देशों का शत-प्रतिशत पालन सुनिश्चित किया जाए। ...