उरई, अगस्त 23 -- Orai News: जालौन।संवाददाता ओवरलोड ट्रक से हादसे में हुई मौत के बाद प्रशासन ने सख्ती शुरू कर दी है। अवैध खनन व ओवरलोडिंग में लिप्त 10 ट्रक व डंपरों को पकड़ा गया। जिन पर लाख से अधिक जुर्माना लगाया गया।शनिवार की देर शाम ओवरलोड डंपर के औरैया रोड पर प्रतापपुरा के पास अचानक से मुड़कर दूसरी लेन में आ जाने के कारण एक युवक की मृत्यु हो गई थी। इस हादसे के बाद प्रशासन ने ओवलोडिंग करने वाले वाहनों के खिलाफ सख्ती दिखाना शुरू कर दी है। एसडीएम राकेश कुमार सोनी के नेतृत्व में परिवहन अधिकारी राजेश कुमार, खनन निरीक्षक की टीम ने बुंदेलखण्ड एक्सप्रेस वे पर अवैध खनन व ओवरलोडिंग को रोकने के लिए सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। खनिज विभाग, परिवहन विभाग और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ने बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे के पास से होकर ओवरलोडिंग और अवैध खनन का परि...