उरई, अगस्त 18 -- Orai News: जालौन। संवाददाता नगर में भारत विकास परिषद प्रमुख शाखा की ओर से एनीमिया नियन्त्रण संगोष्ठी एवं जांच शिविर का आयोजन स्थानीय एमएल कांवेंट स्कूल में किया गया। इसके साथ ही मेहंदी प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया।भारत विकास परिषद प्रमुख शाखा की ओर से एमएल कांवेंट स्कूल में लगाए गए एनीमिया जांच शिविर में डॉ लाल पेथोलोजी के विनय मिश्रा, अनिल द्वारा 36 सैंपल लिए गए। इस दौरान महिला संयोजिका ऊषा गुप्ता ने कहा कि एनीमिया के प्रति जागरूकता अत्यंत आवश्यक है। विशेषकर महिलाओं और किशोरियों को अपने स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने की आवश्यकता है। शरीर में खून की कमी होने पर कमजोरी, थकान, चक्कर आना और कार्यक्षमता प्रभावित होने जैसी समस्याएं हो सकती हैं। यह भी पढ़ें- Dehradun News: भारत विकास परिषद ने लगाया एनीमिया व ब्लड शुगर जांच शिव...