उरई, अक्टूबर 9 -- Orai News: उरई। संवाददाता एनएचएम डॉक्टर, नर्सिंग ऑफिसर और स्वास्थ्य कर्मियों की हड़ताल दूसरे दिन भी जारी रही, जिससे जिले की स्वास्थ्य सेवाएं पूरी तरह प्रभावित हो गईं। जिला अस्पताल में फिजियोथेरेपी से लेकर आयुष विभाग की सेवाएं पूरी तरह ठप रहीं, वहीं सीएचसी-पीएचसी के कर्मचारी सीएमओ कार्यालय में धरने में शामिल होने से ग्रामीण क्षेत्रों में भी व्यवस्था लड़खड़ा गई। यह भी पढ़ें- Basti News: मांगों को लेकर सीएमओ कार्यालय पर गरजे एनएचएम कर्मीनियमितीकरण समेत पांच सूत्रीय मांगों पर अड़े कर्मचारी कर्मचारी नियमितीकरण समेत पांच सूत्रीय मांगों को लेकर सीएमओ कार्यालय के बाहर दूसरे दिन भी डटे रहे। हड़ताल कर रहे कर्मचारियों ने कहा कि 10-15 साल से संविदा पर काम कर रहे सभी एनएचएम कर्मचारियों को नियमित किया जाए, जब तक नियमित न हो तब तक संवि...