Orai News: एनएचएम कर्मचारियों के लखनऊ धरने से पूरे जिले में स्वास्थ्य सेवाएं बेपटरी, भटके मरीज
उरई, अक्टूबर 12 -- Orai News: उरई, संवाददाता। कई दिनों से चल रही एनएचएम कर्मचारियों की हड़ताल के बाद उनके लखनऊ धरने के लिए कूच करने से सोमवार को स्वास्थ्य सेवाएं पूरी तरह बेपटरी रहीं। रविवार के अवकाश के बाद सोमवार सुबह से ही जिला अस्पताल, सीएचसी और पीएचसी में इलाज के लिए मरीजों की भारी भीड़ जमा हो गई, लेकिन हड़ताली कर्मचारियों के काम पर न होने से मरीजों को मायूसी हाथ लगी और वे इधर-उधर भटकते रहे। एनएचएम के डॉक्टर, नर्सिंग ऑफिसर, लैब टेक्नीशियन और अन्य स्वास्थ्य कर्मियों के लखनऊ में धरने में शामिल होने से जिला अस्पताल से लेकर ग्रामीण इलाकों तक स्वास्थ्य सेवाएं बुरी तरह प्रभावित हैं। जिला अस्पताल में कुपोषित बच्चों के लिए पोषण पुनर्वास केंद्र तो खुल रहा है, लेकिन यहां तैनात सभी नर्सिंग ऑफिसरों के एक साथ हड़ताल पर चले जाने से वार्ड में सन्नाट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.