उरई, अक्टूबर 14 -- Orai News: कालपी। संवाददाता अपर जिलाधिकारी (नमामि गंगे) शिवानी सिंह व उपजिलाधिकारी कालपी विनय कुमार मौर्य ने सहकारी समितियों का घूम घूम कर निरीक्षण कर आवश्यक निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने किसानों से संवाद स्थापित किया।तहसील कालपी क्षेत्र के निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी व एसडीएम ने ने समितियों पर आए किसानों से संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं तथा संबंधित व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान समितियों में बिक्री दर, स्टॉक रजिस्टर और उपलब्ध स्टॉक की जांच की गई। अधिकारियों ने अभिलेखों का अवलोकन करते हुए किसानों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं एवं स्टॉक की स्थिति की जानकारी ली। निरीक्षण का उद्देश्य समितियों की व्यवस्थाओं को परखना और किसानों की समस्याओं से रूबरू होना रहा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्वि...