उरई, जुलाई 2 -- Orai News: उरई। संवाददाता सीएमओ कार्यालय में हुई संविदा डॉक्टर की नियुक्ति पर सवालिया निशान लग रहे हैं। 11 पदों के सापेक्ष सिर्फ पांच पदों पर भर्ती की गई और बाकी पद रिक्त छोड़ दिए गए। सबसे बड़ी बात एट में अस्पताल बना नहीं और उससे पहले ही वहां डॉक्टर की नियुक्ति कर दी गई है।अभी हाल ही में मुख्य चिकित्सा अधिकारी के अधीन संविदा पर 11 चिकित्सकों के पदों पर भर्ती प्रक्रिया कराई गई थी। जिसमें एक सप्ताह पहले इंटरव्यू के बाद 11 पद के सापेक्ष सिर्फ पांच संविदा चिकित्सकों की भर्ती की गई। इस भर्ती प्रक्रिया में शुरू से ही तमाम सवालिया निशान लग रहे हैं। बताया तो यह भी जा रहा है कि एक संविदा चिकित्सक जो पहले 60,000 रुपए की सैलरी पर नियुक्त था उससे रिजाइन करा के संविदा पर एक लाख वाली नियुक्ति दे दी गई। वहीं एक संविदा चिकित्सक को तो एट ग...