उरई, सितम्बर 30 -- Orai News: जालौन, संवाददाता। कोतवाली जालौन क्षेत्र में चोरों ने एक ही रात में करीब पांच ट्यूबवेलों को निशाना बनाकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। बंगरा रोड स्थित मनकापुर मौजे में बंबी के आसपास लगे ट्यूबवेलों से चोर दो स्टार्टर, केबिल समेत अन्य विद्युत उपकरण चोरी कर ले गए। सुबह किसानों को चोरी की जानकारी हुई तो हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि चोरों ने रात के अंधेरे का फायदा उठाकर अलग-अलग ट्यूबवेलों से उपकरण और केबिल निकाल लिए। चोरी की घटनाओं में मोहल्ला दलालनपुरा निवासी कौशल किशोर, संजू खत्री, संजू लिटोरिया, चतुरभुज अहिरवार और महंत जी के ट्यूबवेल शामिल बताए जा रहे हैं। एक ही रात में कई ट्यूबवेलों पर चोरी की घटना से किसानों में दहशत का माहौल है। किसानों का कहना है कि खेतों में लगे ट्यूबवेलों की सुरक्षा को लेकर लगातार चिं...