उरई, जुलाई 12 -- Orai News: माधोगढ़। संवाददाता रामपुरा थाना क्षेत्र के ग्राम निनावली जागीर में शनिवार रात अज्ञात चोरों ने एक ही मकान में रहने वाले दो परिवारों के घर धावा बोलकर लाखों रुपये के सोने-चांदी के जेवरात और नकदी चोरी कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके का मुआयना कर जांच शुरू कर दी है।ग्राम निनावली जागीर निवासी वीर सिंह और उनके भतीजे विपिन पुत्र परम सिंह के घर में चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया। चोरों ने विपिन के घर में अंदर वाले कमरे की दीवार के ऊपर लगी टीनसेट उठाकर प्रवेश किया। इसके बाद अलमारी का ताला तोड़कर सोने-चांदी के आभूषण झुमकी, सुई-धागा और चांदी की पायल सहित लगभग 50 हजार रुपये का सामान चुरा ले गए। वहीं विपिन के चाचा वीरसिंह के कमरे का जंगला हटाकर बक्से में रखे सोने-चांदी के आभूषण जंजीर, अंगूठी, चूड़ी और चांदी की पायल ...