Orai News: एक साल में दूसरी बार घर में चोरी, सीसीटीवी कैमरे भी तोड़े
उरई, अगस्त 13 -- Orai News: जालौन। संवाददाता नगर के मोहल्ला तोपखाना में शिवानी गार्डन के पीछे बुधवार रात अज्ञात चोरों ने एक मकान का ताला तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम दिया। वारदात के दौरान चोरों ने पास में लगे सीसी कैमरों को भी क्षतिग्रस्त कर दिया, जिससे घटना के फुटेज मिलने में पुलिस को परेशानी हो सकती है।मोहल्ला निवासी चंद्रवीर सिंह राजावत जो अनघोरा गांव के रहने वाले हैं। बुधवार को अपने गांव गए हुए थे। इसी दौरान अज्ञात चोरों ने उनके घर का ताला तोड़कर अंदर प्रवेश किया और सामान चोरी कर लिया। हालांकि, अभी तक घर से चोरी हुए सामान और उसकी कीमत की पुष्टि नहीं हो सकी है। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की जांच शुरू कर दी। स्थानीय लोगों के अनुसार, क्षेत्र में इससे पहले भी कई चोरी की घटनाएं हो चुकी हैं,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.