उरई, अक्टूबर 23 -- Orai News: जालौन। संवाददाता जन्म प्रमाण पत्र बनवाने के लिए शासन की नई गाइडलाइन के चलते नगर में करीब एक माह से दो वर्ष से अधिक आयु के लोगों के जन्म प्रमाण पत्र नहीं बन पा रहे हैं। इससे जन्म प्रमाण पत्र बनवाने के लिए नगर पालिका और एसडीएम कार्यालय के चक्कर लगाकर लोग परेशान हैं।जन्म प्रमाण पत्र आज के समय में एक महत्वपूर्ण दस्तावेज बन गया है। स्कूल में प्रवेश, शैक्षिक अभिलेखों में जन्मतिथि संबंधी प्रक्रिया पूरी करने, पासपोर्ट बनवाने और अन्य जरूरी कार्यों में इसकी आवश्यकता पड़ती है। ऐसे में नगर में दो वर्ष से अधिक आयु के लोगों के जन्म प्रमाण पत्र बनने का काम शासन की नई गाइड लाइन के चलते प्रभावित है। दो वर्ष की आयु तक के जन्म प्रमाण पत्र तो नगर पालिका द्वारा बनाए जा रहे हैं। लेकिन इससे अधिक आयु के लोगों के जन्म प्रमाण पत्र बनवा...