Orai News: एक किमी की खराब अजनारी राठ बाईपास की सड़क का काम शुरू
उरई, जुलाई 12 -- Orai News: उरई। संवादाता नगर पालिका परिषद ने वर्षों से उखड़ी पड़ी अजनारी राठ बाईपास सड़क पर गड्ढा भराई का काम शुरू करा दिया है। अफसरों के निर्देश पर अवर अभियंता ने मार्ग पर कई जगह गड्ढे भराई का काम कराया। समाजसेवी व यूथ लीडर धीरेंद्र सिंह सनी ने इलाकाई लोगों के साथ इस मुद्दे को उठाया था। एसडीएम सदर ज्योति सिंह ने भी पत्राचार के माध्यम से अफसरों को रोड मरम्मत कराए जाने के लिए निर्देशित किया था। जेई पालिका संजय ने बताया कि गड्ढे भराई में करीब पांच लाख रुपये का खर्च आएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.