उरई, अक्टूबर 11 -- Orai News: उरई। संवाददाता अपर पुलिस अधीक्षक डॉ ईशान सोनी ने पुलिस लाइन उरई में रात्रि गणना का आकस्मिक निरीक्षण किया। गणना के दौरान उपस्थित सभी पुलिसकर्मियों की मौजूदगी चेक की गई। एएसपी ने कर्मियों को ब्रीफ करते हुए ड्यूटी के प्रति सतर्क रहने, अनुशासन बनाए रखने और रात्रि गश्त को और प्रभावी बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कानून व्यवस्था बनाए रखना पहली प्राथमिकता है, इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...