उरई, अगस्त 20 -- Orai News: उरई। संवाददाता अपर पुलिस अधीक्षक डॉ ईशान सोनी ने मंगलवार को न्यायालय परिसर की सुरक्षा व्यवस्था का आकस्मिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने न्यायालय परिसर में लगी पुलिस ड्यूटी, सेशन हवालात, ड्यूटी रजिस्टर और सीसीटीवी कैमरों की कार्यप्रणाली का परीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान एएसपी ने उपस्थित पुलिस बल को ड्यूटी के दौरान सतर्कता बरतने, अनुशासन बनाए रखने और सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रखने के आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि न्यायालय जैसी संवेदनशील जगह पर किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। पुलिस अधिकारियों को नियमित गश्त और आने-जाने वालों की सघन चेकिंग के भी निर्देश दिए गए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...