उरई, नवम्बर 3 -- Orai News: उरई। दयानंद वैदिक कॉलेज उरई जालौन के शिक्षा शास्त्र विभाग द्वारा आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और शिक्षा का भविष्य विषय पर भाषण प्रतियोगिता हुई। प्रतियोगिता में विभिन्न सेमेस्टर के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग कर शिक्षा के क्षेत्र में कृत्रिम बुद्धिमत्ता की उपयोगिता, संभावनाओं एवं चुनौतियों पर विचार रखे। उत्कृष्ट भाषण एवं प्रभावशाली प्रस्तुतीकरण के आधार पर बीए पंचम सेमेस्टर की छात्रा कशिश ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। बीए तृतीय सेमेस्टर की छात्रा अंशिका त्रिपाठी द्वितीय स्थान पर रहीं, जबकि बीए पंचम सेमेस्टर के छात्र सुफियान राशिद ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। निर्णायक मंडल में डॉ राजेश पालीवाल, शुभ प्रिया पाल एवं डॉ. उदयभान शामिल रहे। सौम्या त्रिपाठी, तैयबा फातिमा, सादिया एवं स्वातिक अंसारी ने प्रतिभाग किया। जेबा अख्तर, अ...