Orai News: ऋण के लिए पशुपालक को परेशान करने पर डीएम ने बैंक मैनेजर को दिए सख्त निर्देश
उरई, अक्टूबर 13 -- Orai News: उरई। संवाददाता पशुपालन ऋण के लिए एक पशुपालक ने बैंक अधिकारी द्वारा परेशान किए जाने और आवेदन निरस्त कराने का आरोप लगाया है। पीड़ित पशुपालक ने जिलाधिकारी समीर को शिकायत करते हुए बताया कि ऋण से जुड़े सभी आवश्यक दस्तावेज पूर्ण होने के बाद भी बैंक मैनेजर द्वारा उसे आवेदन वापस लेने के लिए कहा जा रहा था। शिकायत पर जिलाधिकारी ने केनरा बैंक के प्रबंधक को कार्यालय बुलाया और पशुपालक के सामने ही ऋण स्वीकृति की स्थिति की जानकारी ली। जिलाधिकारी के सामने पेश होते हुए बैंक प्रबंधक ने पशुपालक पर दलाली देने का आरोप लगाया। इस पर नाराज पशुपालक ने स्पष्ट कहा कि उससे किसी प्रकार की दलाली नहीं ली गई है और वह केवल सरकारी योजना के तहत अपना वैध अधिकार पाना चाहता है। पशुपालक का कहना था कि उसके पास ऋण हेतु मांगे गए सभी दस्तावेज पहले से ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.