उरई, अक्टूबर 22 -- Orai News: कालपी। संवाददाता मंडल सुरक्षा नियंत्रण कक्ष झांसी से बुधवार रात सूचना मिली कि उसरगांव-कालपी के बीच किलोमीटर संख्या 1270/10 पर ट्रैक पर शव पड़ा है। सूचना पर आरपीएफ दरोगा अतुल कुमार और कोमल सिंह मौके पर पहुंचे। वहां ट्रैकमैन समीर और ज्ञान भारती चौकी के उप निरीक्षक विपिन कुमार यादव भी मौजूद मिले। निरीक्षण के दौरान डाउन ट्रैक पर एक व्यक्ति का शव सिर धड़ से अलग पड़ा मिला। पुलिस ने मृतक के कपड़ों की तलाशी ली, लेकिन कोई पहचान पत्र या यात्रा संबंधी दस्तावेज नहीं मिला। मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है और उसकी पहचान कराने का प्रयास कर रही है। यह भी पढ़ें- Kausambi News: डीएफसी रेल लाइन पर मिला अज्ञात महिला का शव यह भी पढ़ें- Auraiya News: कंचौसी स्टेशन की लूप लाइन...