उरई, जुलाई 23 -- Orai News: उरई। संवाददाता उमस भरी गर्मी एक बार फिर लोगों की सेहत बिगाड़ रही है। अस्पतालों में मरीजों की कतार लग रही हैं। गुरुवार को जिला अस्पताल की ओपीडी में 1313 मरीज इलाज कराने पहुंचे जबकि उल्टी दस्त डायरिया के मरीजों से अस्पताल के वार्ड फुल हैं।

मानसून की स्थिति जुलाई माह लगभग बीतने को है लेकिन मानसून के मुताबिक इस बार बहुत कम बारिश हो रही है। वही दो-चार दिन में हल्की-फुल्की बारिश के साथ धूप निकलने से बढ़ी उमस लोगों को बीमार कर रही है। ऐसे में उमस भरी गर्मी में बीमार होकर लोग इलाज के लिए अस्पतालों की ओर दौड़ लगा रहे हैं। अस्पतालों में जो मरीज इलाज के लिए आ रहे हैं उनमें सबसे ज्यादा उल्टी दस्त डायरिया के मरीजों की भरमार है। जिला अस्पताल की ओपीडी के पर्चा काउंटर पर गुरुवार को 1313 मरीजों ने अपना रजिस्ट्रेशन कराया। जिला ...