Orai News: उरई-राठ मार्ग पर जल निगम की लापरवाही से हादसा, गड्ढे में बाइक गिरने से दो कर्मचारी गंभीर घायल
उरई, अगस्त 12 -- Orai News: कुसमिलिया। संवाददाता उरई-राठ मार्ग पर जल निगम की लापरवाही के कारण मंगलवार रात बड़ा हादसा हो गया। कुसमिलिया गांव के पास सड़क किनारे खोदे गए 4 से 5 फीट गहरे गड्ढे में बाइक गिरने से दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।उरई के गांधीनगर निवासी अजय कुमार 54 वर्ष और राजेश कुमार 45 वर्ष डकोर स्थित एक डीजल पंप पर कार्यरत हैं। रात करीब 10 बजे ड्यूटी खत्म कर दोनों बाइक से उरई लौट रहे थे। कुसमिलिया के पास अंधेरे में जल निगम द्वारा खोदे गए गड्ढे को नहीं देख सके। गड्ढे के पास न कोई रिफ्लेक्टर, साइनबोर्ड था और न ही बैरिकेडिंग, जिससे बाइक अनियंत्रित होकर सीधे गड्ढे में जा गिरी। हादसे के बाद डीजल पंप के अन्य कर्मचारी मौके पर पहुंचे और घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। डॉक्टरों के अनुसार अजय कुमार के पैर में फ्रैक्चर है जबकि राज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.