उरई, अक्टूबर 24 -- Orai News: उरई में शुक्रवार को उस वक्त हड़कंप मच गया जब 40 फीट गहरे कुएं में तेंदुए का शावक गिर गया। कड़ी मशक्कत के बाद वन विभाग की टीम ने उसे निकाला और पिंजरे में बंद किया। भिटौरा निवासी पूर्व प्रधान वीर सिंह के खेत के पास सूखा कुआं है। सुबह किसान माधोसिंह खेत पर गए थे, इस दौरान उन्हें जंगली जानवर के दहाड़ने की आवाज सुनाई दी। आवाज कुएं के अंदर से आने का संदेह होने पर ग्रामीणों को जानकारी दी। ग्रामीणों ने कुएं में झांककर देखा तो अंदर तेंदुए का शावक गिरा हुआ था। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। यह भी पढ़ें- Orai News: भिटौरा के जंगल में 40 फीट गहरे सूखे कुएं में गिरा तेंदुए शावक, वन विभाग की टीम ने किया रेस्क्यू वन विभाग की रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची और शावक को बाहर निकाल लिया। परीक्षण के बाद उसे जंगल में छोड़ दिया जाएगा।...