उरई, नवम्बर 18 -- Orai News: उरई में खाना परोसने को लेकर बेटियों में हुआ झगड़ा पिता के लिए काल बन गया। नाराज पिता घर से खेत पर गया और फसलों में डाली जाने वाली कीटनाशक दवा पीकर खुदकुशी कर ली। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। सिरसाकलार के निबहना निवासी 45 वर्षीय प्रमोद कुशवाहा के परिवार में पत्नी कमला, दो बेटे और आठ बेटियां हैं। प्रमोद किसी तरह परिवार का भरण-पोषण कर रहा था। 20 अक्तूबर को प्रमोद के पिता बड़े कुशवाहा की त्रयोदशी थी। पिता की मौत के बाद वह मानसिक रूप से परेशान चल रहा था। मंगलवार रात खाना परोसने को लेकर बेटियों में झगड़ा होने के बाद वह और आहत हो गया। यह भी पढ़ें- Orai News: खाना परोसने को लेकर बेटियों से झगड़े से आहत पिता ने केमिकल पीकर की आत्महत्या बिना बताए वह घर से निकला और फसलों में डालने वाली कीटनाशक दवा पी ली। द...