उरई, नवम्बर 9 -- Orai News: माधौगढ़, संवाददाता। एमपी सीमा से सटे इलाके ग्राम महोई के पास लिफ्ट कैनाल के सामने सोमवार देर शाम तेज़ रफ़्तार कार व बाइक में भिड़ंत हो गई। जिससे दोनों ही वाहन कैनाल में जा गिरे। हादसे के बाद कार सवार लोग किसी तरह निकलकर भाग निकले जबकि बाइक सवार दो युवकों व एक मासूम बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं बच्ची की मां को हालत नाजुक होने पर उरई मेडिकल कालेज रेफर किया गया। बाइक सवार चारों लोग भाई दूज पर टीका कराने जा रहे थे। मौके पर पहुंची पुलिस ने रेस्क्यू कर तीनो के शवों को बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और हादसे की खबर उनके परिजनों को दी गई।सोमवार देर शाम को माधौगढ़ ग्राम महोई के पास लिफ्ट कैनाल के सामने सड़क पर एक मोटरसाइकिल और कार में एक्सीडेंट हो गया। कार और मोटरसाइकिल मय सवार सड़क के किनारे पानी से भरे गड्ढे...