उरई, नवम्बर 12 -- Orai News: उरई। संवाददाता उरई-बोहदपुरा के आगे भारत पेट्रोल पंप के सामने बुधवार रात दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एंबुलेंस पहुंचने में देरी होने पर लोगों ने नाराजगी जताई।स्थानीय लोगों ने घायलों की मदद के लिए एंबुलेंस को सूचना दी, लेकिन आरोप है कि सूचना देने के काफी देर बाद एंबुलेंस मौके पर पहुंची। इसके बाद घायलों को एंबुलेंस की मदद से उरई जिला अस्पताल के लिए रेफर किया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। यह भी पढ़ें- Unnao News: कार की टक्कर से दंपति और मासूम घायल, जिला अस्पताल रेफर हादसे के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल रहा। स्थानीय लोगों ने एंबुलेंस के देर से पहुंचने पर नाराज...