उरई, जुलाई 14 -- Orai News: उरई। संवाददाता नगर पालिका में चल रही गड़बड़ियों को लेकर सभासदों द्वारा पिछले दिनों की गई शिकायतों के आधार पर एसडीएम न्यायिक उरई एवं संयुक्त मजिस्ट्रेट रिंकू सिंह राही ने जांच बैठा दी है। उन्होंने पालिका प्रशासन से बीते तीन वर्षों के वित्तीय और प्रशासनिक अभिलेख मांगे हैं। ईओ उरई को पत्र जारी कर प्रतिदिन के आधार पर अभिलेख उपलब्ध कराने तथा अधिकतम दस दिन के भीतर रिकार्ड देने के निर्देश दिए है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...