उरई, अगस्त 29 -- Orai News: जालौन।संवाददाता रक्षाबंधन के दूसरे दिन नगर व ग्रामीण क्षेत्र में भुजरियों का पर्व उत्साह और उल्लास के साथ मनाया गया। घरों में बोई गई भुजरियों को सहेजकर महिलाएं देवी मंदिरों में पहुंचीं और पूजा-अर्चना के बाद गीत गाते हुए तालाबों की ओर रवाना हुईं। तालाबों पर पहुंचने के बाद महिलाओं ने विधि-विधान से भुजरियों का विसर्जन किया और ढोलक की थाप पर लोकगीत गाकर नृत्य किया।नगर के विभिन्न मोहल्लों के साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाएं समूह बनाकर भुजरियां लेकर निकलीं। सिर पर भुजरियों की टोकरियां और हाथों में पूजन सामग्री लिए महिलाओं की टोलियां देवी मंदिरों से होकर तालाबों तक पहुंचीं। यह भी पढ़ें- रक्षाबंधन मेले में उमड़ा उल्लास, सहेलियों संग बहनों ने ताजा कीं बचपन की यादें रास्ते भर महिलाएं पारंपरिक गीत गाती हुई चलती रहीं। ...