उरई, अगस्त 26 -- Orai News: उरई। संवाददाता तेज रफतार ई रिक्शा ने अजनारी रेलवे क्रासिंग के बूम को टक्कर मारकर तोड़ दिया। इससे करीब एक घंटे तक यातायात प्रभावित रहा। हालांकि सूचना पाकर मौके पर पहुंची आरपीएफ ने ई रिक्शा चालक नासिर निवासी अजनारी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। बताया गया है कि ई रिक्शा वाहन सवार बाजार की तरफ जा रहा था, तभी घटना हो गई।करीब सवा घंटे तक यातायात प्रभावित रहा। बताया गया है कि चालक को पकड़ लिया गया है।बुधवार दोपहर साढे़ ग्यारह बजे के आसपास तेज रफ्तार ई रिक्शा ने अजनारी रेलवे क्रासिंग के बूम को टक्कर मारकर क्षतिग्रस्त कर दिया। इससे काफी देर तक रेल व सड़क यातायात प्रभावित रहा। आने जाने वाले पैदल राहगीरों के साथ ही दुपहिया व चारपहिया वाहन सवारों को काफी असुविधा हुई। जानकारों की मानें तो मालगाड़ी कुछ देर के लिए प्रभावित हु...