उरई, सितम्बर 19 -- Orai News: उरई। संवाददाता बेसिक शिक्षा विभाग में आउट सोर्सिंग के माध्यम से हो रही ईसीसी एजुकेटर भर्ती में अनियमितताओं का आरोप लगाते हुए शनिवार को अभ्यर्थियों ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन प्रशासनिक अधिकारी को दिया। भर्ती प्रक्रिया को निरस्त करने की मांग की। साथ ही मुख्यमंत्री और बेसिक शिक्षा मंत्री को भी ज्ञापन की प्रतिलिपि भेजी।ज्ञापन में अभ्यर्थियों ने आरोप लगाया कि बेसिक शिक्षा विभाग उरई में अविका इंटरप्राइजेज संस्थान द्वारा गलत तरीके से आउट सोर्सिंग के माध्यम से भर्ती प्रक्रिया की जा रही है। शासनादेशों का पालन नहीं किया जा रहा है और अपने चहेते व्यक्तियों का ही चयन किया जा रहा है। यह भी पढ़ें- ईसीसीई एजुकेटर परीक्षा के घोषित परिणाम में 141 अभ्यर्थी पास अभ्यर्थियों ने कहा कि महानिदेशक स्कूल शिक्षा...