उरई, जुलाई 16 -- Orai News: कोंच। संवाददाता सभासदों की सड़क निर्माण कार्य और बंद पड़ी स्ट्रीट लाइट को लेकर लगे आरोप सिरे से खारिज कर दिए और कहा कि बजट नहीं होने से सड़क निर्माण कार्य में रुकावट आ रही है। स्ट्रीट लाइट ठीक है। ईओ नपा मोनिका उमराव ने कहा कि शोरगुल की आवाज आई तो कर्मचारियों से जानकारी मिली कि समस्याओं को लेकर सभासद धरने पर बैठे हैं। उन्हें चैंबर में बुलाया गया लेकिन कोई सभासद नहीं आया। किसी समस्या का हल धरने से नहीं बातचीत से होता है। उन पर लगाए गए आरोप निराधार है। यह भी पढ़ें- Orai News: ईओ के खिलाफ सभासदों ने दिया धरना, गेट पर जड़ा ताला यह भी पढ़ें- Maharajganj News: सोनौली नपं में मनोनीत सभासदों ने किया हंगामा, विकास कार्यों में अनदेखी का आरोप

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...