Orai News: इकलासपुरा क्रॉसिंग के पास युवक का शव मिलने से सनसनी
उरई, अक्टूबर 25 -- Orai News: उरई। संवाददाता सिरसाकलार थाना क्षेत्र के ग्राम मलथुआ निवासी 22 वर्षीय युवक का शव शनिवार देर रात शहर के इकलासपुरा रेलवे क्रॉसिंग के पास मिला। वह सुबह कोंच जाने की बात कहकर बाइक और बैग लेकर घर से निकला था, लेकिन दिनभर कोंच नहीं पहुंचा। पिता द्वारा रिश्तेदारों से पता करने पर जानकारी नहीं मिली और उसका फोन स्विच ऑफ था। गेटमैन की सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।ग्राम मलथुआ निवासी 22 वर्षीय मोनू प्रजापति पुत्र सुरेश प्रजापति शनिवार सुबह घर से कोंच जाने की बात कहकर निकला था। वह अपने साथ बैग लिए था और बाइक से जा रहा था। दिनभर वह कोंच नहीं पहुंचा तो शाम को पिता सुरेश ने कोंच में रहने वाले रिश्तेदारों से संपर्क किया, लेकिन मोनू वहां नहीं पहुंचा था। उसका मोबाइल फोन भी स्विच ऑफ बता रहा था...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.