उरई, जुलाई 7 -- Orai News: जालौन। संवाददाता ब्लाक के ग्राम गायर निवासी दर्शन, गीता देवी, हेमंत कुमार, साहब सिंह, कमलेशी, शहजाद खान, सोनी देवी, शीला देवी, राजकुमारी, संतोष वर्मा, लालाराम, भगवानदास आदि ने जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन अतिरिक्त मजिस्ट्रेट को सौंपकर बताया कि गांव में वर्तमान में पीएम आवास योजना ग्रामीण के अंतर्गत आवास आवंटन की प्रक्रिया चल रही है। आरोप है कि ग्राम प्रधान और ग्राम सचिव द्वारा अनियमितता करते हुए अपात्र व्यक्तियों के नाम सूची में शामिल कर लिए गए हैं। जबकि वास्तविक पात्र एवं जरूरतमंद लोगों के नाम सूची से बाहर कर दिए गए हैं। शिकायतकर्ताओं ने जिलाधिकारी से मांग की है कि पीएम आवास योजना ग्रामीण की पात्रता सूची की निष्पक्ष एवं उच्च स्तरीय जांच कराई जाए। यह भी पढ़ें- Sonbhadra News: आवासीय पट्टा आवंटन में अनियमितता का ...