उरई, अगस्त 1 -- Orai News: कालपी। जिला अग्निशमन अधिकारी (सीएफओ) एके सिंह के निर्देश पर फायर स्टेशन कालपी के प्रभारी के नेतृत्व में कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय, छौंक में फायर ऑडिट एवं अग्नि सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। अग्निशमन केंद्र कालपी के प्रभारी विनोद नायक, फायरमैन प्रदीप कुमार सहित अग्निशमन टीम ने विद्यालय परिसर का निरीक्षण कर अग्निशमन यंत्र, फायर एक्सटिंग्विशर, जल भंडारण व्यवस्था तथा अन्य सुरक्षा उपकरणों की जांच की। टीम ने विद्यालय की अग्नि सुरक्षा व्यवस्थाओं की हकीकत देख कर आवश्यक निर्देश दिए। प्रभारी अग्निशमन अधिकारी ने छात्राओं एवं शिक्षकों को आग लगने के कारण, उससे बचाव के उपाय तथा आग लगने की स्थिति में अपनाई जाने वाली सावधानियों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि ऊष्मा, ईंधन और ऑक्सीजन के एक निश्च...