उरई, अक्टूबर 14 -- Orai News: कोंच। आवारा जानवरों के चलते सड़क हादसे थम नहीं रहे हैं। बुधवार को चंदुर्रा गांव के पास सड़क पर अचानक आए आवारा सुअर से बाइक टकरा गई, जिससे बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे सीएचसी कोंच से जिला अस्पताल उरई रेफर किया गया है। घायल की पहचान वीरेंद्र पुत्र किशोर अहिरवार निवासी ततारपुरा, भांडेर मध्यप्रदेश के रूप में हुई है। वह अपनी भतीजी को लेने चमेड गांव स्थित ससुराल जा रहा था। घर में नवरात्रि पर जवारे का कार्यक्रम है। चंदुर्रा के पास अचानक सुअर सामने आ जाने से बाइक अनियंत्रित होकर टकरा गई। राहगीरों ने उसे सीएचसी पहुंचाया। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...