उरई, जुलाई 22 -- Orai News: कोंच। संवाददाता कोंच कोतवाली क्षेत्र के मालवीय नगर स्थित कंपोजिट उच्च प्राथमिक विद्यालय बालक के बाहर दो सांड़ों के बीच जमकर हुई लड़ाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।वीडियो में देखा जा सकता है कि स्कूल के बाहर दो सांड आपस में भिड़ गए और काफी देर तक बुल फाइटिंग चलती रही। सांडों की लड़ाई से इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। इस दौरान स्कूल से घर जा रहे बच्चों और राहगीरों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...