उरई, अगस्त 22 -- Orai News: कोंच। संवाददाता कोंच के एट मोड़ स्थित 33 केवी सब स्टेशन के पास भेड़ पालक को आवारा कुत्तों ने बड़ा नुकसान पहुंचाया। कुत्तों के झुंड ने हमला कर 35 भेड़ों को मार डाला जबकि 50 से अधिक भेड़ें गंभीर रूप से घायल हो गईं।भेड़ पालक जासूद खान निवासी एट मोड़ पर बाड़ा बनाकर करीब 100 से अधिक भेड़ें पालता है। शुक्रवार रात करीब 2:30 बजे आवारा कुत्तों का झुंड बाड़े में घुस गया और भेड़ों पर हमला कर दिया। भेड़ों की चीख-पुकार और कुत्तों के भौंकने की आवाज सुनकर परिवार की नींद खुली। परिजन मौके पर पहुंचे और कुत्तों को भगाया, तब तक काफी नुकसान हो चुका था। यह भी पढ़ें- Rishikesh News: आवारा पशुओं के हमलों से नगर वासी परेशान जासूद खान ने बताया कि हमले में 35 भेड़ों की मौत हो गई है और 50 से अधिक घायल हैं। इससे उसे करीब 3 लाख रुपये का नुक...