Orai News: आवारा कुत्ते के हमले में महिला घायल, सीएचसी में भर्ती
उरई, अक्टूबर 12 -- Orai News: कोंच। कैलिया थाना क्षेत्र के बरहल गांव में आवारा कुत्ते ने 65 वर्षीय बुजुर्ग महिला को काटकर घायल कर दिया। घायल महिला को परिजनों ने एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोंच में भर्ती कराया, जहां इलाज जारी है।बरहल निवासी राजाबेटी पत्नी रामचरन कोरी को डायबिटीज है, जिसके चलते वह रोज सुबह टहलने जाती हैं। सोमवार सुबह करीब 11 बजे वह टहलने निकलीं तभी रास्ते में कुत्ते ने हमला कर दिया। हमले में महिला जख्मी हो गई। परिजनों ने तत्काल एंबुलेंस बुलाकर महिला को सीएचसी कोंच पहुंचाया। डॉक्टरों ने एंटी रेबीज इंजेक्शन सहित उपचार शुरू किया है। घटना के बाद गांव में आवारा कुत्तों के आतंक को लेकर लोगों में दहशत है और लोगों ने प्रशासन से कुत्तों को पकड़वाने की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.