उरई, जुलाई 16 -- Orai News: उरई। संवाददाता कोतवाली क्षेत्र के गढ़र गांव में बुधवार रात एक अधेड़ ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिवार के लोगों के मुताबिक अधेड़ आर्थिक तंगी का शिकार था जबकि उसकी पत्नी अपने दोनों लड़कों के साथ अहमदाबाद में रहती है जहां लड़के प्राइवेट नौकरी करते हैं।कोतवाली क्षेत्र के गढ़र गांव निवासी सुरेंद्र सिंह पाल 55 वर्ष घर में अकेले रहते थे। उनकी पत्नी गुड्डी देवी दोनों बेटों किशन प्रसाद और विकेश के साथ अहमदाबाद में रहती है। दोनों बेटे वहां प्राइवेट नौकरी करते हैं। बताया जा रहा है कि सुरेंद्र आर्थिक तंगी से परेशान थे। बुधवार रात उन्होंने घर के अंदर पंखे पर रस्सी के सहारे फांसी लगा ली। गुरुवार सुबह काफी देर तक घर का दरवाजा न खुलने और कोई हलचल न होने पर पड़ोसी मौके पर पहुंचे। अंदर का नजारा देखकर सभी दंग रह गए। पड़...