Orai News: आरक्षी पवन ने जीती गोल्डन हैट्रिक, तीन दौड़ों में स्वर्ण
उरई, नवम्बर 2 -- Orai News: उरई। कानपुर जोन पुलिस एथलेटिक्स क्लस्टर-2026 में जालौन पुलिस के आरक्षी पवन ने ऐतिहासिक प्रदर्शन किया है। फतेहगढ़ के रिजर्व पुलिस लाइन्स में 15 से 17 सितंबर तक आयोजित 30वीं अंतरजनपदीय एथलेटिक्स क्लस्टर एवं साइकिलिंग प्रतियोगिता में पवन ने 5 किमी, 10 किमी और 26 मील फुल मैराथन तीनों लंबी दौड़ों में प्रथम स्थान हासिल कर गोल्डन हैट्रिक बनाई।उनकी इस उपलब्धि पर एसपी फतेहगढ़ आरती सिंह (आईपीएस) ने प्रशस्ति पत्र व पदक देकर सम्मानित किया। एसपी जालौन सुरेश चंद्र रावत ने बधाई देते हुए कहा कि पवन का समर्पण पूरे पुलिस बल के लिए प्रेरणादायक है। उन्होंने सभी पुलिसकर्मियों को फिटनेस को दिनचर्या का हिस्सा बनाने के लिए प्रेरित किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.