उरई, अगस्त 19 -- Orai News: जालौन। संवाददाता पति पत्नी के विवाद के मामले में कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने वारंटी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है।पत्नी से विवाद के एक मुकदमे में न्यायालय से जारी वारंट के आधार पर एसआई शिवम सेंगर ने चिमनदुबे निवासी सतेंद्र कुमार को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। पुलिस के अनुसार आरोपी लंबे समय से न्यायालय में उपस्थित नही हो रहा था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...