Orai News: आपत्तिजनक टिप्पणी में चार आरोपी गिरफ्तार
उरई, अगस्त 21 -- Orai News: माधौगढ़। संवाददाता ग्राम पंचायत कासिमपुर से जुड़े व्हाट्सएप ग्रुप में कुशवाहा-मौर्य समाज के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने के मामले में गोहन पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर शांति भंग की कार्रवाई की है।गोहन थाना क्षेत्र में कासिमपुर रहावली नाम से एक व्हाट्सएप ग्रुप संचालित है। इसी ग्रुप में कुछ लोगों द्वारा कुशवाहा समाज के खिलाफ आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल किया गया। इसका स्क्रीनशॉट वायरल होने के बाद समाज के लोगों में भारी नाराजगी फैल गई। मामले को लेकर कुशवाहा समाज के लोगों ने मंडल अध्यक्ष कमलापत कुशवाहा के नेतृत्व में गोहन थाने पहुंचकर तहरीर दी और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। तहरीर के आधार पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मामला दर्ज कि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.