उरई, अगस्त 21 -- Orai News: आटा। संवाददाता रेलवे ट्रैक की मरम्मत के चलते शुक्रवार शाम आटा रेलवे क्रॉसिंग पर महज 40 मिनट के भीतर दो बार फाटक बंद किए जाने से यातायात व्यवस्था चरमरा गई। इसके बाद झांसी की ओर से मालगाड़ी आने पर करीब आठ मिनट तक क्रॉसिंग बंद रही। लगातार फाटक बंद होने से दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई, जो बढ़ते-बढ़ते हाईवे तक पहुंच गई। जाम में एक खाली एंबुलेंस भी फंस गई, जिससे वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। शुक्रवार शाम आटा रेलवे क्रॉसिंग के आसपास रेलवे ट्रैक की मरम्मत का कार्य चल रहा था। इसी दौरान करीब साढ़े चार बजे से 5:20 बजे के बीच दो बार क्रॉसिंग बंद की गई। एक बार फाटक खुलने के बाद वाहन निकल ही रहे थे कि दोबारा फाटक बंद कर दिया गया। लगातार फाटक बंद रहने से क्रॉसिंग के दोनों तरफ वाहनों की कतार बढ़ती चली ग...